लालची कुत्ते की कहानी | Lalchi kutte ki kahani by आकाश

लालची कुत्ते की कहानी

एक गांव में एक लालची कुत्ता रहता था। वह गांव में घूम-घूमकर खाने की तलाश करता था। वह इतना लालची था कि उसे जितना भी खाने के लिए मिलता था, उसे कम ही लगता था। गांव के दूसरे कुत्तों के साथ पहले उसकी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन उसकी इस आदत की वजह से सभी उससे दूर रहने लगे, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा, उसे सिर्फ अपने भोजन से मतलब था। कोई न कोई आते-जाते उसे खाने के लिए कुछ न कुछ दे ही देता था। उसे जो खाने को मिलता उसे वो अकेले ही चट कर जाता।
एक दिन उसे कहीं से एक हड्डी मिल गई। हड्डी को देखकर उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। उसने सोचा कि इसका आनंद तो अकेले ही लेना चाहिए। यह सोचकर वो गांव से जंगल की ओर जाने लगा। रास्ते में वह पुल के ऊपर से नदी पार कर रहा था, तभी उसकी नजर नीचे नदी के ठहरे हुए पानी पर पड़ी। उस समय उसकी आंखों में सिर्फ हड्डी का लालच था। उसे यह भी पता नहीं चला कि नदी के पानी में उसका ही चेहरा नजर आ रहा है।
उसे लगा की नीचे भी कोई कुत्ता है, जिसके पास एक और हड्डी है। उसने सोचा कि क्यों न उसकी भी हड्डी छीन लूं, तो मेरे पास दो हड्डियां हो जाएंगी। फिर मैं एक साथ दो हड्डियों के मजे से खा सकूंगा। ऐसा सोचकर वह जैसे ही पानी में कूदा, उसके मुंह से हड्डी सीधे नदी में जा गिरी। मुंह से छुटकर हड्डी के पानी में गिरते ही कुत्ते को होश आया और उसे अपने किए पर पछतावा हुआ।
कहानी से सीख
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी लालच नहीं करना चाहिए। लालच करने से हमारा ही नुकसान होता है।

You might also like

दिल्ली के अपोलो अस्पताल को मिली सुप्रिम कोर्ट से चेतावनी। delhi ke Apollo hospital ko mili Suprme Court se chetawani ।।

By आकाश · Apr 1, 2025

एटीम से पैसा निकालने पर भी लगेगा टैक्स, एक्सपर्टस में गुस्सा । ATM se pesa nikalne par bhi lgega tax, experts me gussa ।।

By आकाश · Apr 1, 2025

आखिर कैसे मिला भीम को 10 हजार हाथियों का बल । aakhir kese mila bhem ko 10,000 hathiyo ka bal ।।

By आकाश · Apr 1, 2025

शुगर की दवाई हुई बहुत सस्ती । Sugar ki dwayi hui bhut sasti ।।

By आकाश · Mar 27, 2025

कुणाल कामरा बनाम शिवसेना पर सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी । kunal kamra banam shivsena per supriya shreenet ki tippni ।।

By आकाश · Mar 27, 2025

वोटरकार्ड का आधार से लिंकअप । voter card ka aadhar card se linkup

By आकाश · Mar 16, 2025

विदेश मंत्री एस. जय शंकर पर लंदन में हमला ।। videsh mantri S. Jay Shankar per london mein hamla |

By आकाश · Mar 15, 2025

भारत ने जीती आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी । bharat ne jiti ICC champions trophy |

By आकाश · Mar 10, 2025

मेंढक और चूहे की कहानी | Mendhak aur chuhe ki kahani

By आकाश · May 20, 2023

लकड़हारा और लोमड़ी | Lakadhara aur lomdi

By आकाश · May 19, 2023

लड़ने वाले मुर्गे और बाज | Ladne vale murge aur baaj

By आकाश · May 19, 2023

कुत्ता चला विदेश | Kutta chala videsh

By आकाश · May 17, 2023

किसान और लोमड़ी | Kisan aur lomdi

By आकाश · May 17, 2023

खट्टे अंगूर | Khatte angoor

By आकाश · May 15, 2023

केकड़ा और उसकी माँ | Kekda aur uski maa

By आकाश · May 15, 2023

कपटी बाज | Kapti baj

By आकाश · May 14, 2023

कौआ चला मोर बनने | Koaa chala mor banne

By आकाश · May 14, 2023

कछुए ने बचाई अपनी जान | Kachhue ne bachi apni jaan

By आकाश · May 13, 2023

झूठा दोस्त | Jhutha dost

By आकाश · May 13, 2023

जंगली सुअर और लोमड़ी | Jangli suar aur lomdi

By आकाश · May 12, 2023

जादुई मुर्गी | Jadui murga

By आकाश · May 12, 2023

हवा और चंद्रमा | Hava aur chandrma

By आकाश · May 11, 2023

हाथ की चिड़िया | Hath ki chidiya

By आकाश · May 11, 2023

हौद में पड़ा कुत्ता | Haod me pada kutta

By आकाश · May 10, 2023

लड़ते बकरे और सियार | Ladte bakre aur siyar

By आकाश · Mar 3, 2023

मूर्ख साधू और ठग | Moorakh sadhu aur thag

By आकाश · Mar 3, 2023

ब्रम्चारिणी माँ की आरती | Bramcharini maa ki aarti

By आकाश · Jan 1, 2023

चंद्रघंटा माँ की आरती | Chandraghanta maa ki aarti

By आकाश · Jan 1, 2023

कालरात्रि माँ की आरती | Kaalratri maa ki aarti

By आकाश · Jan 1, 2023

कात्यायनी माँ की आरती | Katyayni maa ki aarti

By आकाश · Jan 1, 2023