शनि देव चालीसा | Shanni dev chaleesa by विकास

।। श्री शनि देव चालीसा ।।

।। दोहा ।।

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल ।
दीनन के दुःख दूर करि, कीजै नाथ निहाल ।।
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज ।
करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज ।।

।। चौपाई ।।

जयति जयति शनिदेव दयाला । करत सदा भक्तन प्रतिपाला ।।
चारि भुजा, तनु श्याम विराजै । माथे रतन मुकुट छवि छाजै ।।
परम विशाल मनोहर भाला । टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला ।।
कुण्डल श्रवण चमाचम चमके । हिये माल मुक्तन मणि दमके ।।
कर में गदा त्रिशूल कुठारा । पल बिच करैं अरिहिं संहारा ।।
पिंगल, कृष्णों, छाया, नन्दन । यम, कोणस्थ, रौद्र, दुःख भंजन ।।
सौरी, मन्द, शनि, दशनामा । भानु पुत्र पूजहिं सब कामा ।।
जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वै जाहीं । रंकहुं राव करैं क्षण माहीं ।।
पर्वतहू तृण होई निहारत । तृणहू को पर्वत करि डारत ।।
राज मिलत वन रामहिं दीन्हो । कैकेइहुं की मति हरि लीन्हो ।।
बनहूं में मृग कपट दिखाई । मातु जानकी गई चतुराई ।।
लखनहिं शक्ति विकल करिडारा । मचिगा दल में हाहाकारा ।।
रावण की गति-मति बौराई । रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई ।।
दियो कीट करि कंचन लंका । बजि बजरंग बीर की डंका ।।
नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा । चित्र मयूर निगलि गै हारा ।।
हार नौलाखा लाग्यो चोरी । हाथ पैर डरवायो तोरी ।।
भारी दशा निकृष्ट दिखायो । तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो ।।
विनय राग दीपक महँ कीन्हयों । तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों ।।
हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी । आपहुं भरे डोम घर पानी ।।
तैसे नल पर दशा सिरानी । भूंजी-मीन कूद गई पानी ।।
श्री शंकरहि गहयो जब जाई । पार्वती को सती कराई ।।
तनिक विलोकत ही करि रीसा । नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा ।।
पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी । बची द्रोपदी होति उघारी ।।
कौरव के भी गति-मति मारयो । युद्ध महाभारत करि डारयो ।।
रवि कहं मुख महं धरि तत्काला । लेकर कूदि परयो पाताला ।।
शेष देव-लखि विनती लाई । रवि को मुख ते दियो छुड़ई ।।
वाहन प्रभु के सात सुजाना । जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना ।।
जम्बुक सिंह आदि नख धारी । सो फल ज्योतिष कहत पुकारी ।।
गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं । हय ते सुख सम्पत्ति उपजावै ।।
गर्दभ हानि करै बहु काजा । सिंह सिद्धकर राज समाजा ।।
जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै । मृग दे कष्ट प्राण संहारै ।।
जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी । चोरी आदि होय डर भारी ।।
तैसहि चारि चरण यह नामा । स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा ।।
लौह चरण पर जब प्रभु आवैं । धन जन सम्पत्ति नष्ट करावै ।।
समता ताम्र रजत शुभकारी । स्वर्ण सर्वसुख मंगल कारी ।।
जो यह शनि चरित्र नित गावै । कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै ।।
अदभुत नाथ दिखावैं लीला । करैं शत्रु के नशि बलि ढीला ।।
जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई । विधिवत शनि ग्रह शांति कराई ।।
पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत । दीप दान दै बहु सुख पावत ।।
कहत राम सुन्दर प्रभु दासा । शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा ।।

।। दोहा ।।

पाठ शनिश्चर देव को, कीन्हों विमल तैयार ।
करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार ।।

You might also like

उत्तर प्रदेश में तेल की खोज एक गेम चेंजर हो सकती है । uttar Pradesh main oil ki khoj game changer ho sakti hai ।।

By विकास · Apr 1, 2025

ट्रम्प के यूएस गोल्ड कार्ड रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, हर दिन ₹42,000 करोड़ का मुनाफ़ा । Trump ke US Gold Card record tod rahe hain, her din ₹42,000 crore ke profit ।।

By विकास · Mar 27, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय के जज के निवास पर मिला इतना ज्यादा कैश । Delhi High Court ke judge ke nivas per mila etna jyada cash ।।

By विकास · Mar 24, 2025

भारत सरकार ग्रॉक एआई पर गुस्सा है। Indian Government is Angree at GROK AI ।।

By विकास · Mar 22, 2025

दिल्ली में यूके की महिला का बलात्कार । delhi main UK ki mahila ka rape

By विकास · Mar 15, 2025

शेयर बाजार में होने वाला है इतना बड़ा धमाका, आपके हाथ से न निकल जाए । share bazar me hone vala hei etna bada dhmaka, aapke hath se ne nikal jaye |

By विकास · Mar 10, 2025

इतनी बड़ी छूट के साथ हुंडई की नई कार लॉच। etni badi chhoot ke sath hyundai ki nai car launch |

By विकास · Mar 10, 2025

शेयर बाजार में कोहराम।। बड़ी कम्पनीयां भी नही बची । share bazar me kohram।। badi compani bhi nahi bachi |

By विकास · Mar 6, 2025

पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर एफआईआर । purb sebi pramikh madhbi puri buch par FIR |

By विकास · Mar 6, 2025

इंडियाज गोट लेटेंट । India's got Letent |

By विकास · Feb 10, 2025

केंद्रीय सरकार, सीजीएचएस, सीजीएचएस नए दिशानिर्देश । Central Government, CGHS, CGHS New Guidelines |

By विकास · Feb 10, 2025

बजट 2025 - टैक्स में इतनी भारी छूट । budget 2025 - Tax me etni bhari chhoot |

By विकास · Feb 10, 2025

आखिर क्यों तहलका मचाया है डीपसीक ने? क्या है डीपसीक? । Akhir kyu tehlka machaya deepseek ne? Kya hai deepseek?? |

By विकास · Jan 30, 2025

महाकुंभ मेला । एक विशाल धार्मिक समारोह । Mahakumbh mela - ek vishal dharmik samaroh |

By विकास · Jan 27, 2025

महामृत्युंजय मंत्र । Mahamratiyunjamantra |

By विकास · Jan 27, 2025

शिव जी की आरती | Shiv Ji ki aarti

By विकास · Jan 21, 2024

हंस और उल्लू | Hans aur Ullu

By विकास · May 10, 2023

घोड़ा | Ghoda

By विकास · May 9, 2023

घोड़ा और गधा | Ghoda aur gadha

By विकास · May 9, 2023

घमंडी कौआ | Ghamandi koaa

By विकास · May 4, 2023

घमंडी बारहसिंघा | Ghamandi barhsingha

By विकास · May 4, 2023

गधा और गाड़ी वाला | Gadha aur gadi vala

By विकास · Apr 30, 2023

एकता में बल | Ekta me bal

By विकास · Apr 30, 2023

दो बिल्लियों की कहानी | Do billiyon ki kahani

By विकास · Apr 29, 2023

डॉल्फिन और नन्हीं मछली | Dolphin aur nanhi machhli

By विकास · Apr 28, 2023

चूहा बन गया शेर | Chuha ban gaya sher

By विकास · Apr 27, 2023

चीता और लोमड़ी | Cheeta aur lomdi

By विकास · Apr 27, 2023

चतुर किसान | Chatur kishan

By विकास · Apr 27, 2023

बुद्धिमान मंत्री | Buddhimaan mantri

By विकास · Apr 27, 2023

भेड़िया बन गया दोस्त | Bhediya ban gaya dost

By विकास · Apr 25, 2023