डॉल्फिन और नन्हीं मछली | Dolphin aur nanhi machhli by विकास

डॉल्फिन और नन्हीं मछली | Dolphin aur nanhi machhli

डॉल्फिन और नन्हीं मछली

डॉल्फिनों और व्हेलों के बीच युद्ध छिड़ा हुआ था। जब झगड़ा बहुत ज़्यादा बढ़ गया तो एक नन्हीं-सी मछली ने दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की। हालाँकि डॉल्फिनों ने नन्हीं मछली से कोई भी सहायता लेने से इंकार कर दिया। आश्चर्यचकित मछली ने इसका कारण जानना चाहा। इस पर एक डॉल्फिन चिल्लाकर बोली,
“दूर रहो। हम तुम्हारी जैसी छोटी-सी मछली से सुलह करवाने के बजाय मर जाना पसंद करेंगे। तुम्हारी हमारे सामने क्या बिसात!”
नन्हीं मछली को बहुत बुरा लगा और वह वहाँ से से चली गई। डॉल्फिनें लड़ते-लड़ते घायल हो गई। एक-एक करके जब वे मरने लगीं, तब भी उनके चेहरे से घमंड झलक रहा था। घमंडी लोग किसी भी तरह की हानि सह सकते हैं लेकिन अपने से नीचे स्तर के लोगों से सहायता स्वीकार नहीं करते।