दिल्ली में यूके की महिला का बलात्कार । delhi main UK ki mahila ka rape by विकास

दिल्ली में यूके की महिला का बलात्कार । delhi main UK ki mahila ka rape

सारांश । Summary

हाल ही में दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला का बलात्कार हुआ है, जो कि तीन दिन पहले कर्नाटका में एक इजराइली महिला के बलात्कार के मामले के बाद की घटना है। इन घटनाओं ने एक बार फिर भारत को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बना दिया है। दिल्ली के होटल में हुई इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यह स्थिति दर्शाती है कि भारत में बलात्कार के मामलों में सख्त सजा का अभाव है, जिससे अपराधियों में कोई डर नहीं रह गया है।
इस मामले में, महिला ने एक स्थानीय व्यक्ति से दोस्ती की थी, जो बाद में उसके होटल में जबरदस्ती घुस आया और बलात्कार किया। यह घटना इस बात को उजागर करती है कि भारत में विदेशी महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। समाज में इस तरह के अपराधों के प्रति असंवेदनशीलता और कानून व्यवस्था की कमी के कारण, विदेशी पर्यटक अब भारत में यात्रा करने से डरने लगे हैं।
भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे अपराधों के पीछे एक मानसिकता है, जो भद्दे मजाकों और सामाजिक मीडिया के प्रभाव से भी प्रेरित होती है। कई लोग बिना किसी वजह के विदेशी महिलाओं का मजाक उड़ाते हैं, जिससे समाज में नकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है। इस स्थिति का असर भारत के पर्यटन उद्योग पर भी पड़ रहा है, क्योंकि विदेशी महिलाएं अब यात्रा करने से हिचकिचा रही हैं।
चीन की तुलना में, जहां बलात्कार के मामलों में सख्त सजा दी जाती है, भारत में न्याय प्रणाली धीमी और जटिल है। चीन में बलात्कार के मामलों में दोषी पाए जाने पर अक्सर मौत की सजा दी जाती है, जबकि भारत में यह केवल दुर्लभ मामलों में होता है। इस अंतर के कारण, चीन में बलात्कार की घटनाएं कम देखने को मिलती हैं, जबकि भारत में स्थिति विपरीत है।
समाज में बदलाव लाने के लिए समय लगेगा, और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। केवल सजा के माध्यम से ही समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि सांस्कृतिक बदलाव भी जरूरी है। जब तक समाज में इस तरह के अपराधियों के प्रति सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसे मामलों में कमी आने की संभावना कम है

मामले पर विस्तृत में जानकारी । detailed information on the matter

वास्तव में विश्वास नहीं आ रहा कि कुछ ही दिन के अंतराल में फिर से दिल्ली में एक यूके बेस्ड महिला का बलात्कार हुआ है। आपको याद होगा तीन दिन पहले कर्नाटक में एक इजराइली महिला का बलात्कार हुआ था। इंटरनेशनल मीडिया में फिर से भारत चर्चा में है। दिल्ली के होटल रूम में ब्रिटिश टूरिस्ट के बलात्कार के मामले में दो आदमियों को अरेस्ट किया गया है।
जो स्टोरी है यह भी काफी अजीब है। देखो अब माहौल ऐसा है हेडलाइंस ऐसे बन रही है एक के बाद एक हेडलाइन ऐसे बन रही है, और मैंने इजराइली वुमेन रेप वाले केस में भी आपको बताया था ऐसे लोगों को डर नहीं है, डर बिल्कुल ही जा चुका है क्योंकि भारत में यह सुनने में नहीं आता कि ऐसे लोगों को वास्तव में सजा मिली है। कुछ उदाहरण सामने नहीं आता कि ऐसे लोगों के विरूद्ध कुछ सख्त कार्रवाई हुई है। आप अगर हंपी गैंग रेप केस में देख लीजिए, जो तीन लोग अभियुक्त हैं उनकी फोटो भी काफी वायरल हुई थी। अपने आप में बहुत ज्यादा दर्दनाक घटना थी। वहां एक इंडियन महिला का बलात्कार हुआ, एक इजराइली महिला का बलात्कार हुआ और एक आदमी को डुबा के मार दिया गया और आप एक बात नोट कीजिएगा। भारत में पिछले कुछ सालों में विदेशी महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उसका कारण कुछ हद तक यह भी है कि जो बीच में भद्दा सा परिहास जो यह 6000 6000 वाली बात, भद्दी सी बात बिना वजह परिहास के नाम पर फैलाई गई थी। इससे यह हो रहा है कि जो यह अशिक्षित आपराधिक दिमाग वालो लोग हैं, जो सोसाइटी में कुछ योगदान नहीं करते, कोई बड़ी बात नहीं है इनकी कोई नौकरी भी ना हो। कुछ योगदान तो देना नहीं है बस जिंदा हैं कैसे भी करके, और अब यह भद्दी सी हरकत करके देश का नाम और डुबा दिया।
यहां पर इन लोगों के दिमाग में ऐसी हंसी से और गलत टाइप के आईडिया आते हैं। आपने देखा होगा हालही में, कई विदेशी महिलाएं चाहे कोई रशियन हो ना भी हो विदेशी महिला को कई बार ये छिछोरे टाइप के लोग 6000 6000 बोल के चिड़ा कर रहे होते हैं। यहां आप कह सकते हैं कि बिना बात के मानसिकता बन गई है। यूट्यूब पर कई लोगो ने इस पर गाने भी बना दिए हैं। और ऐसा देश जहां पर पहले ही बहुत सी विदेशी महिलाएं कह चुकी हैं कि जब हम घुमते हैं तो बहुस से लोग हमें घुर रहे होते हैं और कई बार तो छेड़ने की कोशिश करते हैं और अब सीधे बहुत से बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं और इसलिए मैं कहूंगा देखिए पॉप कल्चर, कॉमेडी मूवीज आदि का प्रभाव कहीं ना कहीं समाज पर पड़ता है। विशेष रूप से हमारा समाज, जहां पर एक काफी बड़ी आबादी है उसने इंटरनेट हालही में खोजा है उसने रिसेंटली ही इस टाइप की कॉमेडी वगैरह जो भी इसको आप कह लीजिए खोजी है और दुर्भाग्य से अब हम देख रहे हैं कि एक-एक करके ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं, जहां विदेशी औरतों के बलात्कार हो रहे हैं। अब शायद अंतर्राष्ट्रीय मीडिया इसको पूरी तरह से छापेगा। आप देखोगे x.com और अन्य जगह पर भारतियों के विरूद्ध जातिवाद भी इससे काफी हद तक बढ़ेगा। लेकिन हम इसके बारे में अब नहीं सोच सकते।
जो यह दिल्ली में यूके की महिला के साथ रेप केस हुआ विस्तार से मैं आपको बताता हूं, यूके की यह महिला अकेले भारत घूमने आई थी, इनकी उम्र 24 साल की है। यह सबसे पहले पश्चिम गोवा में गई और वहां घूम रही थीं। उसके बाद दिल्ली से एक आदमी इंस्टाग्राम पर इनका मित्र बनता है। जिसका नाम कैलाश बताया जा रहा है, जो दिल्ली के वसुंधरा इलाके से है। यह यहां पर महिला से बातचीत करना प्रारंभ कर देता है और उसके बाद यह आदमी कहता है कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं और क्योंकि इस आदमी के पास इतने पैसे नहीं थे कि यह गोवा भी ट्रेवल कर पाए तो इसने यूके की महिला को कहा कि आप जब दिल्ली में आओगी और होटल में रुकोगी तब आप मुझसे मिलना। अब यह सीधी बात है कि दोनों में कुछ दोस्ती हुई होगी, तो जब यह यूके की महिला, जिस होटल रूम में रुकी थी, वहां पर इस आदमी से मिलने के लिए गई। यह आदमी अपने एक दोस्त के साथ आया, जिसका नाम वसीम है और तीनों ने मिलकर यहां पर डिनर किया। किंतु महिला को यहां पर एक बात साफ-साफ दिख गई थी कि जो यह आदमी है इसको इंग्लिश बिल्कुल नहीं आती। गूगल ट्रांसलेट करके बातचीत करता था। उसके बाद ये दोनों जबरदस्ती इस महिला के होटल रूम में चले जाते हैं और कैलाश वहां इस महिला का बलात्कार करता है। बताया जा रहा है कि वसीम महिला को चुर कराने की कोशिश कर रहा था। जब महिला लिफ्ट में गई तो वहां पर भी मोलेस्ट किया गया और यह बात विदेशी मीडिया आउटलेट्स में भी लिखी है। दोनों लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है अब इन पर मामला चलेगा। यूके विदेश कार्यालय के प्रवक्ता से कहा है कि हम ब्रिटिश महिला के साथ हैं और स्थानीय प्राधिकारियों से बात कर रहे हैं।
आप खुद भी सोच सकते हैं कि इस तरह के मामलों से भारत का जो बचा कुचा थोड़ा सा टूरिज्म है वह बर्बाद हो रहा है। मैं कहूंगा देखिए हमारा देश वैसे बहुत सुंदर है, कमाल की हिस्ट्री है, कमाल की कजीन है, मगर कुछ छोटी सी ये परसेंटेज वाले जो लोग हैं, जिनके विरूद्ध समय पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है। इनको डर नहीं है, ये देश का नाम ऐसा डुबा रहे हैं। अभी हालही में, देखिए जो ये इजराइली महिला वाला रेप केस हुआ था, उसके बाद समाचार आया है कि हम्पी से बाकी जो बहुत सारे टूरिस्ट थे, उन्होंने कहा है कि हम यहां से जा रहे हैं क्योंकि पता नहीं कब क्या हो जाए। कब कौन से कुछ लोग आ जाएं। किसी को मार दे, किसी का बलात्कार कर दे, पुलिस बहुत लेट आती है, अब यह यूके वाला केस हुआ है आप सोच सकते हैं, यूके मीडिया इसको बढ़ा चढा कर बताएगा। यूके की कोई महिला अगर इंडिया जाने सोचेगी भी, तो आने वाले 10 साल तक तो मोस्ट प्रोबेबली वो विजिट करने नहीं वाली।
और मैं आपको एक उदाहरण देता हूं चाइना का। वैसे मैं आपको यह बता दूं दुनिया भर के कई कंट्रीज में रेप को लेकर अलग-अलग सजा मिलती है। इंडिया में जैसे आप लोग जानते हैं अगर कोई आदमी रेप का दोषी पाया जाता है, तो उसको आजीवन कारावास की सजा मिलती है। और अगर मान लीजिए जिसका रेप हुआ है, वह महिला मर जाती है या फिर वेजिटेटिव अवस्था में है तो दुर्लभ मामलों में मौत की सजा भी दी जाती है। आपको याद होगा निर्भया केस में मौत की सजा दी गई थी। उस केस को भी अब एक दशक से ऊपर हो चुका है। पाकिस्तान में आप अगर देखो तो रेप पर मौत की सजा है। चाइना में आप अगर देखो तो अधिकतर मौत की सजा मिलती है। मैं कहूंगा इंडिया में तो दुर्लभ मामलों में होता है। चाइना और इंडिया में फर्क मुझको यह दिखता है कि यह लोग बलात्कार के मामले में ज्यादा बार मौत की सजा सुनाते हैं। उदाहरण के लिए, देखो ऐसा नहीं है कि चाइना में बलात्कार नहीं होते। चाइना में भी बलात्कार होते हैं मगर वहां पर कम से कम जो पीड़ित है, पीड़ित के माता पिता हैं। उनको यह देखकर तो कुछ न्याय मिलता है कि जो यहां पर दोषी था। उसको सबसे बड़ी सजा दी गई। उदाहरण के लिए आप देख पाओगे नवंबर 2024 का केस, चाइना में एक टीचर था इस पर आरोप लगा कि स्कूल में यह बहुत सारी जो फीमेल विद्यार्थी थीं उनका बलात्कार करता था और इनको मोलेस्ट करता था। इसको हालही में मार दिया गया। बताया जाता है कि इसने 2016 से लेकर 2020 के बीच में बहुत सी लड़कियों का रेप किया था। 2021-22 के आसपास इसका यह केस सामने आया है। कुछ ही सालों में सारी जांच पड़ताल पूरी कर ली गई और चाइना ने उदाहरण सेट किया, सीधा इसको मार दिया गया।
अब एक प्रश्न यहां पर यह भी आता है कि क्या मौत की सजा से बलात्कार जैसे जो यह घिनौने अपराध हैं, क्या यह रुक जा आते हैं? इसको लेकर भारत में बहुत बहस हुआ है कई लोग इस पर आर्टिकल भी लिख चुके हैं कि मौत की सजा भारत की बलात्कार की परेशानी को नहीं सुलझा सकती। अब देखो मौत की सजा नहीं फिक्स कर सकती, डर नहीं फिक्स कर सकता, तो क्या फिक्स करेगा? आप अगर करोगे सांस्कृतिक बदलाव करो, उसमें तो कई दशक लग जाएंगे।
अभी के लिए अगर हम बात करें कि ऐसे लोगों को जो समाज में जैसे मैंने बोला कुछ कंट्रीब्यूशन नहीं करते। बस यह कुकर्म करके देश का नाम डुबा रहे हैं। इनको कहीं ना कहीं से कुछ न कुछ तो डर मिलना चाहिए। शायद, चाइना ने इसे सुलझा लिया है। चाइना में बलात्कार के मामले बहुत कम हैं। चाइना में विदेशी महिला का बलात्कार हुआ है, इसके मामले आपको दुर्लभ ही मिलेंगे। उइगुर मुस्लिम्स के साथ जो हुआ है। वो बिल्कुल अलग है, वो अलग केस है। मगर कोई अमेरिकन महिला, यूके की महिला, चाइना में गई हो, उसका बलात्कार हुआ हो, इसके मामले आपको दुर्लभ ही मिलेंगे।
तो ईमानदारी से देखिए समाज में बदलाव लाने में तो यहां पर टाइम लगेगा क्योंकि यहां पर मैं कई बार देखता हूं कि मतलब हम आगे के कदम कम चल रहे होते हैं और पीछे ज्यादा चले जाते हैं। अभी हालही में, जिस तरीके के ये चुटकुले जो फेमस हुए हैं। मैं देख रहा था जिन भारतीयों की विदेशी पत्नियां हैं वो काफी हद तक महसूस कर रहे थे कि हम कहां आ गए। हमारे देश में क्या हो रहा है। अचानक से विदेशी महिलाओं को देखते ही भद्दी टिप्पणियां करना और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करना, बलात्कार के मामले हम देख रहे हैं, बढ़ते जा रहे हैं। ब्राजीलियन महिला का मामला आप देख लीजिए, इजराइली महिला का, यूके का। उससे पहले भी मैं आपको गिना दूं, अगर हम मामले गिनने में आए तो पिछले कुछ सालों में आप देखोगे एक अचानक से स्पाइक आया है।
अब एक बार को यह कहना कि चाइना जो कर रहा है बिल्कुल ठीक कर रहा है चाइना की कॉपी करो। वहां पर भी एक हल्का सा एक इशू ये है कि हमारे देश में देखो करप्शन भी है। यह डर भी रहता है, फिर कल को किसी निर्दोष आदमी को फांसी ना लग जाए क्योंकि काफी सारे झूटे मामले भी सामने आते हैं तो इस मामले में देखिए जो जज होगा वो तो हमेशा डबल ट्रिपल चेक करेगा। उल्टा केस जो 4 साल चलना था वो 8 या 10 साल चलेगा क्योंकि जज को पता है कि यहां पर जो भी फैसला मैं सुनाऊंगा, उसके रिजल्ट में सीधा फांसी की सजा हो सकती है।

You might also like

उत्तर प्रदेश में तेल की खोज एक गेम चेंजर हो सकती है । uttar Pradesh main oil ki khoj game changer ho sakti hai ।।

By विकास · Apr 1, 2025

ट्रम्प के यूएस गोल्ड कार्ड रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, हर दिन ₹42,000 करोड़ का मुनाफ़ा । Trump ke US Gold Card record tod rahe hain, her din ₹42,000 crore ke profit ।।

By विकास · Mar 27, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय के जज के निवास पर मिला इतना ज्यादा कैश । Delhi High Court ke judge ke nivas per mila etna jyada cash ।।

By विकास · Mar 24, 2025

भारत सरकार ग्रॉक एआई पर गुस्सा है। Indian Government is Angree at GROK AI ।।

By विकास · Mar 22, 2025

शेयर बाजार में होने वाला है इतना बड़ा धमाका, आपके हाथ से न निकल जाए । share bazar me hone vala hei etna bada dhmaka, aapke hath se ne nikal jaye |

By विकास · Mar 10, 2025

इतनी बड़ी छूट के साथ हुंडई की नई कार लॉच। etni badi chhoot ke sath hyundai ki nai car launch |

By विकास · Mar 10, 2025

शेयर बाजार में कोहराम।। बड़ी कम्पनीयां भी नही बची । share bazar me kohram।। badi compani bhi nahi bachi |

By विकास · Mar 6, 2025

पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर एफआईआर । purb sebi pramikh madhbi puri buch par FIR |

By विकास · Mar 6, 2025

इंडियाज गोट लेटेंट । India's got Letent |

By विकास · Feb 10, 2025

केंद्रीय सरकार, सीजीएचएस, सीजीएचएस नए दिशानिर्देश । Central Government, CGHS, CGHS New Guidelines |

By विकास · Feb 10, 2025

बजट 2025 - टैक्स में इतनी भारी छूट । budget 2025 - Tax me etni bhari chhoot |

By विकास · Feb 10, 2025

आखिर क्यों तहलका मचाया है डीपसीक ने? क्या है डीपसीक? । Akhir kyu tehlka machaya deepseek ne? Kya hai deepseek?? |

By विकास · Jan 30, 2025

महाकुंभ मेला । एक विशाल धार्मिक समारोह । Mahakumbh mela - ek vishal dharmik samaroh |

By विकास · Jan 27, 2025

महामृत्युंजय मंत्र । Mahamratiyunjamantra |

By विकास · Jan 27, 2025

शिव जी की आरती | Shiv Ji ki aarti

By विकास · Jan 21, 2024

हंस और उल्लू | Hans aur Ullu

By विकास · May 10, 2023

घोड़ा | Ghoda

By विकास · May 9, 2023

घोड़ा और गधा | Ghoda aur gadha

By विकास · May 9, 2023

घमंडी कौआ | Ghamandi koaa

By विकास · May 4, 2023

घमंडी बारहसिंघा | Ghamandi barhsingha

By विकास · May 4, 2023

गधा और गाड़ी वाला | Gadha aur gadi vala

By विकास · Apr 30, 2023

एकता में बल | Ekta me bal

By विकास · Apr 30, 2023

दो बिल्लियों की कहानी | Do billiyon ki kahani

By विकास · Apr 29, 2023

डॉल्फिन और नन्हीं मछली | Dolphin aur nanhi machhli

By विकास · Apr 28, 2023

चूहा बन गया शेर | Chuha ban gaya sher

By विकास · Apr 27, 2023

चीता और लोमड़ी | Cheeta aur lomdi

By विकास · Apr 27, 2023

चतुर किसान | Chatur kishan

By विकास · Apr 27, 2023

बुद्धिमान मंत्री | Buddhimaan mantri

By विकास · Apr 27, 2023

भेड़िया बन गया दोस्त | Bhediya ban gaya dost

By विकास · Apr 25, 2023

भेड़िया और मेमना | Bhediya aur memna

By विकास · Apr 25, 2023