गणेश चालीसा | Ganesh chaleesa by विकास

।। गणेश चालीसा ।।

।। दोहा ।।

जय गणपति सदगुण सदन, कविवर बदन कृपाल ।
विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल।।

।। चौपाई ।।

जय जय जय गणपति गणराजू । मंगल भरण करण शुभः काजू ।।
जै गजबदन सदन सुखदाता । विश्व विनायका बुद्धि विधाता ।।
वक्र तुण्ड शुची शुण्ड सुहावना । तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन ।।
राजत मणि मुक्तन उर माला । स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला ।।
पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं । मोदक भोग सुगन्धित फूलं ।।
सुन्दर पीताम्बर तन साजित । चरण पादुका मुनि मन राजित ।।
धनि शिव सुवन षडानन भ्राता । गौरी लालन विश्व-विख्याता ।।
ऋद्धि-सिद्धि तव चंवर सुधारे । मुषक वाहन सोहत द्वारे ।।
कहौ जन्म शुभ कथा तुम्हारी । अति शुची पावन मंगलकारी ।।
एक समय गिरिराज कुमारी । पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी ।।
भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा । तब पहुंच्यो तुम धरी द्विज रूपा ।।
अतिथि जानी के गौरी सुखारी । बहुविधि सेवा करी तुम्हारी ।।
अति प्रसन्न ह्वै तुम वर दीन्हा । मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा ।।
मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला । बिना गर्भ धारण यहि काला ।।
गणनायक गुण ज्ञान निधाना । पूजित प्रथम रूप भगवाना ।।
अस कही अन्तर्धान रूप ह्वै । पलना पर बालक स्वरूप ह्वै ।।
बनि शिशु रुदन जबहिं तुम ठाना । लखि मुख सुख नहिं गौरी समाना ।।
सकल मगन, सुखमंगल गावहिं । नभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं ।।
शम्भु, उमा, बहुदान लुटावहिं । सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं ।।
लखि अति आनन्द मंगल साजा । देखन भी आये शनि राजा ।।
निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं । बालक, देखन चाहत नाहीं ।।
गिरिजा कछु मन भेद बढ़ायो । उत्सव मोर, न शनि तुही भायो ।।
कहत लगे शनि, मन सकुचाई । का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई ।।
नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ । शनि सों बालक देखन कहयऊ ।।
पड़तहिं शनि दृग कोण प्रकाशा । बालक सिर उड़ि गयो आकाशा ।।
गिरिजा गिरी विकल ह्वै धरणी । सो दुःख दशा गयो नहीं वरणी ।।
हाहाकार मच्यौ कैलाशा । शनि कीन्हों लखि सुत को नाशा ।।
तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो । काटी चक्र सो गज सिर लाये ।।
बालक के धड़ ऊपर धारयो । प्राण, मन्त्र पढ़ि शंकर डारयो ।।
नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे । प्रथम पूज्य बुद्धि निधि, वर दीन्हे ।।
बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा । पृथ्वी की प्रदक्षिणा लीन्हा ।।
चले षडानन, भरमि भुलाई । रचे बैठ तुम बुद्धि उपाई ।।
चरण मातु-पितु के धर लीन्हें । तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें ।।
धनि गणेश कही शिव हिये हरषे । नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे ।।
तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई । शेष सहसमुख सकै न गाई ।।
मैं मतिहीन मलीन दुखारी । करहुँ कौन विधि विनय तुम्हारी ।।
भजत रामसुन्दर प्रभुदासा । जग प्रयाग, ककरा, दुर्वासा ।।
अब प्रभु दया दीना पर कीजै । अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै ।।

।। दोहा ।।

श्री गणेश यह चालीसा, पाठ करै कर ध्यान ।
नित नव मंगल गृह बसै, लहे जगत सन्मान ।।
संबंध अपने सहस्त्र दश, ऋषि पंचमी दिनेश ।
पूरण चालीसा भयो, मंगल मूर्ती गणेश ।।

You might also like

उत्तर प्रदेश में तेल की खोज एक गेम चेंजर हो सकती है । uttar Pradesh main oil ki khoj game changer ho sakti hai ।।

By विकास · Apr 1, 2025

ट्रम्प के यूएस गोल्ड कार्ड रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, हर दिन ₹42,000 करोड़ का मुनाफ़ा । Trump ke US Gold Card record tod rahe hain, her din ₹42,000 crore ke profit ।।

By विकास · Mar 27, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय के जज के निवास पर मिला इतना ज्यादा कैश । Delhi High Court ke judge ke nivas per mila etna jyada cash ।।

By विकास · Mar 24, 2025

भारत सरकार ग्रॉक एआई पर गुस्सा है। Indian Government is Angree at GROK AI ।।

By विकास · Mar 22, 2025

दिल्ली में यूके की महिला का बलात्कार । delhi main UK ki mahila ka rape

By विकास · Mar 15, 2025

शेयर बाजार में होने वाला है इतना बड़ा धमाका, आपके हाथ से न निकल जाए । share bazar me hone vala hei etna bada dhmaka, aapke hath se ne nikal jaye |

By विकास · Mar 10, 2025

इतनी बड़ी छूट के साथ हुंडई की नई कार लॉच। etni badi chhoot ke sath hyundai ki nai car launch |

By विकास · Mar 10, 2025

शेयर बाजार में कोहराम।। बड़ी कम्पनीयां भी नही बची । share bazar me kohram।। badi compani bhi nahi bachi |

By विकास · Mar 6, 2025

पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर एफआईआर । purb sebi pramikh madhbi puri buch par FIR |

By विकास · Mar 6, 2025

इंडियाज गोट लेटेंट । India's got Letent |

By विकास · Feb 10, 2025

केंद्रीय सरकार, सीजीएचएस, सीजीएचएस नए दिशानिर्देश । Central Government, CGHS, CGHS New Guidelines |

By विकास · Feb 10, 2025

बजट 2025 - टैक्स में इतनी भारी छूट । budget 2025 - Tax me etni bhari chhoot |

By विकास · Feb 10, 2025

आखिर क्यों तहलका मचाया है डीपसीक ने? क्या है डीपसीक? । Akhir kyu tehlka machaya deepseek ne? Kya hai deepseek?? |

By विकास · Jan 30, 2025

महाकुंभ मेला । एक विशाल धार्मिक समारोह । Mahakumbh mela - ek vishal dharmik samaroh |

By विकास · Jan 27, 2025

महामृत्युंजय मंत्र । Mahamratiyunjamantra |

By विकास · Jan 27, 2025

शिव जी की आरती | Shiv Ji ki aarti

By विकास · Jan 21, 2024

हंस और उल्लू | Hans aur Ullu

By विकास · May 10, 2023

घोड़ा | Ghoda

By विकास · May 9, 2023

घोड़ा और गधा | Ghoda aur gadha

By विकास · May 9, 2023

घमंडी कौआ | Ghamandi koaa

By विकास · May 4, 2023

घमंडी बारहसिंघा | Ghamandi barhsingha

By विकास · May 4, 2023

गधा और गाड़ी वाला | Gadha aur gadi vala

By विकास · Apr 30, 2023

एकता में बल | Ekta me bal

By विकास · Apr 30, 2023

दो बिल्लियों की कहानी | Do billiyon ki kahani

By विकास · Apr 29, 2023

डॉल्फिन और नन्हीं मछली | Dolphin aur nanhi machhli

By विकास · Apr 28, 2023

चूहा बन गया शेर | Chuha ban gaya sher

By विकास · Apr 27, 2023

चीता और लोमड़ी | Cheeta aur lomdi

By विकास · Apr 27, 2023

चतुर किसान | Chatur kishan

By विकास · Apr 27, 2023

बुद्धिमान मंत्री | Buddhimaan mantri

By विकास · Apr 27, 2023

भेड़िया बन गया दोस्त | Bhediya ban gaya dost

By विकास · Apr 25, 2023