गजराज और मूषकराज | Gajraj aur mushakraj by विकास

गजराज और मूषकराज

प्राचीन काल में एक नदी के किनारे बसा नगर व्यापार का केन्द्र था। फिर आए उस नगर के बुरे दिन, जब एक वर्ष भारी वर्षा हुई। नदी ने अपना रास्ता बदल दिया।
लोगों के लिए पीने का पानी न रहा और देखते ही देखते नगर वीरान हो गया अब वह जगह केवल चूहों के लायक रह गई। चारों ओर चूहे ही चूहे नजर आने लगे। चूहो का पूरा साम्राज्य ही स्थापित हो गया। चूहों के उस साम्राज्य का राजा बना मूषकराज चूहा। चूहों का भाग्य देखो, उनके बसने के बाद नगर के बाहर जमीन से एक पानी का स्त्रोत फूट पड़ा और वह एक बड़ा जलाशय बन गया। नगर से कुछ ही दूर एक घना जंगल था। जंगल में अनगिनत हाथी रहते थे। उनका राजा गजराज नामक एक विशाल हाथी था। उस जंगल क्षेत्र में भयानक सूखा पड़ा। जीव-जन्तु पानी की तलाश में इधर-उधर मारे-मारे फिरने लगे। भारी भरकम शरीर वाले हाथियों की तो दुर्दशा हो गई।
हाथियों के बच्चे प्यास से व्याकुल होकर चिल्लाने व दम तोड़ने लगे। गजराज खुद सूखे की समस्या से चिंतित था और हाथियों का कष्ट जानता था। एक दिन गजराज की मित्र चील ने आकर खबर दी कि खंडहर बने नगर के दूसरी ओर एक जलाशय हैं। गजराज ने सबको तुरंत उस जलाशय की ओर चलने का आदेश दिया। सैकड़ों हाथी प्यास बुझाने डोलते हुए चल पड़े। जलाशय तक पहुंचने के लिए उन्हें खंडहर बने नगर के बीच से गुजरना पड़ा। हाथियों के हजारों पैर चूहों को रौंदते हुए निकल गए। हजारों चूहे मारे गए। खंडहर नगर की सड़कें चूहों के खून-मांस के कीचड़ से लथपथ हो गई। मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। हाथियों का दल फिर उसी रास्ते से लौटा। हाथी रोज उसी मार्ग से पानी पीने जाने लगे।

काफी सोचने-विचारने के बाद मूषकराज के मंत्रियों ने कहा “महाराज, आपको ही जाकर गजराज से बात करनी चाहिए। वह दयालु हाथी हैं।”
मूषकराज हाथियों के वन में गया। एक बड़े पेड़ के नीचे गजराज खड़ा था।
मूषकराज उसके सामने के बड़े पत्थर के ऊपर चढ़ा और गजराज को नमस्कार करके बोला
“गजराज को मूषकराज का नमस्कार। हे महान हाथी, मैं एक निवेदन करना चाहता हूँ।”
आवाज गजराज के कानों तक नहीं पहुंच रही थी। दयालु गजराज उसकी बात सुनने के लिए नीचे बैठ गया और अपना एक कान पत्थर पर चढ़े मूषकराज के निकट ले जाकर बोला “नन्हें मियां, आप कुछ कह रहे थे। कॄपया फिर से कहिए।”
मूषकराज बोला “हे गजराज, मुझे चूहा कहते हैं। हम बड़ी संख्या में खंडहर बनी नगरी में रहते हैं। मैं उनका मूषकराज हूँ। आपके हाथी रोज जलाशय तक जाने के लिए नगरी के बीच से गुजरते हैं। हर बार उनके पैरों तले कुचले जाकर हजारों चूहे मरते हैं। यह मूषक संहार बंद न हुआ तो हम नष्ट हो जाएंगे।”
गजराज ने दुख भरे स्वर में कहा “मूषकराज, आपकी बात सुन मुझे बहुत शोक हुआ। हमें ज्ञान ही नहीं था कि हम इतना अनर्थ कर रहे हैं। हम नया रास्ता ढूँढ लेंगे।”
मूषकराज कृतज्ञता भरे स्वर में बोला “गजराज, आपने मुझ जैसे छोटे जीव की बात ध्यान से सुनी। आपका धन्यवाद। गजराज, कभी हमारी जरुरत पड़े तो याद जरुर कीजिएगा।”

गजराज ने सोचा कि यह नन्हा जीव हमारे किसी काम क्या आएगा। सो उसने केवल मुस्कुराकर मूषकराज को विदा किया। कुछ दिन बाद पड़ौसी देश के राजा ने सेना को मजबूत बनाने के लिए उसमें हाथी शामिल करने का निर्णय लिया। राजा के लोग हाथी पकड़ने आए। जंगल में आकर वे चुपचाप कई प्रकार के जाल बिछाकर चले जाते हैं। सैकड़ों हाथी पकड़ लिए गए। एक रात हाथियों के पकड़े जाने से चिंतित गजराज जंगल में घूम रहे थे कि उनका पैर सूखी पत्तियों के नीचे छल से दबाकर रखे रस्सी के फंदे में फंस जाता हैं। जैसे ही गजराज ने पैर आगे बढ़ाया रस्सा कस गया। रस्से का दूसरा सिरा एक पेड़ के मोटे तने से मजबूती से बंधा था। गजराज चिंघाड़ने लगा। उसने अपने सेवकों को पुकारा, लेकिन कोई नहीं आया। कौन फंदे में फंसे हाथी के निकट आएगा? एक युवा जंगली भैंसा गजराज का बहुत आदर करता था। जब वह भैंसा छोटा था तो एक बार वह एक गड्ढे में जा गिरा था। उसकी चिल्लाहट सुनकर गजराज ने उसकी जान बचाई थी। चिंघाड़ सुनकर वह दौड़ा और फंदे में फंसे गजराज के पास पहुंचा। गजराज की हालत देख उसे बहुत धक्का लगा।
वह चीखा “यह कैसा अन्याय हैं? गजराज, बताइए क्या करुं? मैं आपको छुड़ाने के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं।”
गजराज बोले “बेटा, तुम बस दौड़कर खंडहर नगरी जाओ और चूहों के राजा मूषकराजा को सारा हाल बताना। उससे कहना कि मेरी सारी आस टूट चुकी हैं।
भैंसा अपनी पूरी शक्ति से दौड़ा-दौड़ा मूषकराज के पास गया और सारी बात बताई। मूषकराज तुरंत अपने बीस-तीस सैनिकों के साथ भैंसे की पीठ पर बैठा और वो शीघ्र ही गजराज के पास पहुंचे। चूहे भैंसे की पीठ पर से कूदकर फंदे की रस्सी कुतरने लगे। कुछ ही देर में फंदे की रस्सी कट गई व गजराज आजाद हो गए।

सीखः

आपसी सदभाव व प्रेम सदा एक दूसरे के कष्टों को हर लेते हैं।

You might also like

उत्तर प्रदेश में तेल की खोज एक गेम चेंजर हो सकती है । uttar Pradesh main oil ki khoj game changer ho sakti hai ।।

By विकास · Apr 1, 2025

ट्रम्प के यूएस गोल्ड कार्ड रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, हर दिन ₹42,000 करोड़ का मुनाफ़ा । Trump ke US Gold Card record tod rahe hain, her din ₹42,000 crore ke profit ।।

By विकास · Mar 27, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय के जज के निवास पर मिला इतना ज्यादा कैश । Delhi High Court ke judge ke nivas per mila etna jyada cash ।।

By विकास · Mar 24, 2025

भारत सरकार ग्रॉक एआई पर गुस्सा है। Indian Government is Angree at GROK AI ।।

By विकास · Mar 22, 2025

दिल्ली में यूके की महिला का बलात्कार । delhi main UK ki mahila ka rape

By विकास · Mar 15, 2025

शेयर बाजार में होने वाला है इतना बड़ा धमाका, आपके हाथ से न निकल जाए । share bazar me hone vala hei etna bada dhmaka, aapke hath se ne nikal jaye |

By विकास · Mar 10, 2025

इतनी बड़ी छूट के साथ हुंडई की नई कार लॉच। etni badi chhoot ke sath hyundai ki nai car launch |

By विकास · Mar 10, 2025

शेयर बाजार में कोहराम।। बड़ी कम्पनीयां भी नही बची । share bazar me kohram।। badi compani bhi nahi bachi |

By विकास · Mar 6, 2025

पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर एफआईआर । purb sebi pramikh madhbi puri buch par FIR |

By विकास · Mar 6, 2025

इंडियाज गोट लेटेंट । India's got Letent |

By विकास · Feb 10, 2025

केंद्रीय सरकार, सीजीएचएस, सीजीएचएस नए दिशानिर्देश । Central Government, CGHS, CGHS New Guidelines |

By विकास · Feb 10, 2025

बजट 2025 - टैक्स में इतनी भारी छूट । budget 2025 - Tax me etni bhari chhoot |

By विकास · Feb 10, 2025

आखिर क्यों तहलका मचाया है डीपसीक ने? क्या है डीपसीक? । Akhir kyu tehlka machaya deepseek ne? Kya hai deepseek?? |

By विकास · Jan 30, 2025

महाकुंभ मेला । एक विशाल धार्मिक समारोह । Mahakumbh mela - ek vishal dharmik samaroh |

By विकास · Jan 27, 2025

महामृत्युंजय मंत्र । Mahamratiyunjamantra |

By विकास · Jan 27, 2025

शिव जी की आरती | Shiv Ji ki aarti

By विकास · Jan 21, 2024

हंस और उल्लू | Hans aur Ullu

By विकास · May 10, 2023

घोड़ा | Ghoda

By विकास · May 9, 2023

घोड़ा और गधा | Ghoda aur gadha

By विकास · May 9, 2023

घमंडी कौआ | Ghamandi koaa

By विकास · May 4, 2023

घमंडी बारहसिंघा | Ghamandi barhsingha

By विकास · May 4, 2023

गधा और गाड़ी वाला | Gadha aur gadi vala

By विकास · Apr 30, 2023

एकता में बल | Ekta me bal

By विकास · Apr 30, 2023

दो बिल्लियों की कहानी | Do billiyon ki kahani

By विकास · Apr 29, 2023

डॉल्फिन और नन्हीं मछली | Dolphin aur nanhi machhli

By विकास · Apr 28, 2023

चूहा बन गया शेर | Chuha ban gaya sher

By विकास · Apr 27, 2023

चीता और लोमड़ी | Cheeta aur lomdi

By विकास · Apr 27, 2023

चतुर किसान | Chatur kishan

By विकास · Apr 27, 2023

बुद्धिमान मंत्री | Buddhimaan mantri

By विकास · Apr 27, 2023

भेड़िया बन गया दोस्त | Bhediya ban gaya dost

By विकास · Apr 25, 2023